भोपाल, मध्य प्रदेश — आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल के मशहूर आयुर्वेदाचार्य डॉ. अबरार मुल्तानी ने एक अनूठा अभियान शुरू किया है। वे हर शुक्रवार (जुमा) को सैकड़ों रोगियों का मुफ्त इलाज करते हैं और साथ ही शुगर, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल जैसी महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच मात्र 10 रुपए में उपलब्ध कराते हैं।
डॉ. मुल्तानी का मानना है कि “आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक, सुरक्षित और बेहद प्रभावशाली है, जिसे आम जनता तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने यह सेवा उन लोगों के लिए शुरू की है जो महंगे इलाज और जांच का खर्च नहीं उठा पाते।
🔹 मरीजों की भीड़, भरोसे का केंद्र बना क्लिनिक
हर शुक्रवार सुबह से ही उनके क्लिनिक पर लंबी कतारें लगती हैं। मरीजों का कहना है कि यहां न केवल इलाज मुफ्त है, बल्कि डॉक्टर साहब हर मरीज़ की बात ध्यान से सुनते हैं और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से इलाज करते हैं।
एक बुजुर्ग महिला मरीज बताती हैं, "पहले टेस्ट कराने के लिए प्राइवेट लैब में ₹500-700 खर्च करने पड़ते थे, अब यहां ₹10 में ही रिपोर्ट मिल जाती है।"
🔹 समाज सेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा की मिसाल
स्थानीय लोगों और मरीजों के बीच डॉ. अबरार मुल्तानी को एक सेवाभावी चिकित्सक और समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। वे मानते हैं कि “सेवा ही सच्चा धर्म है, और आयुर्वेद ही भारत की सबसे बड़ी देन।” उनकी यह पहल खासकर गरीब, वृद्ध और महिलाओं के लिए एक राहत बन चुकी है।
Post a Comment