जिले की भौगोलिक संरचना के अनुसार बने विकास की कार्ययोजना

 



   जिले की भौगोलिक संरचना के अनुसार बने विकास की कार्ययोजना ~राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव -- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।                 राजगढ़1 नवंबर/ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजगढ़ जिला प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्थानीय स्टेडियम में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया तथा अपने उद्बोधन में  राजगढ़ जिले के विकास के लिए फोरम बनाने औऱ  विकास के लिए समेकित कार्ययोजना बनाने की बात कही। इस अक्सर पर उन्होंने राजगढ़ मुख्यालय में शासकीय कॉलेज से  लगे स्टेडियम को आदर्श  स्टेडियम बनाये जाने की स्वीकृति मंच से प्रदान करते हुए आवश्यक प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  जिले की भौगोलिक सरंचना के अनुसार विकासीय गतिविधियों  के साथ राजगढ़ जिला आगे बढ़ेगा । साथ ही 67 वे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दी।                          समारोह का शुभारंभ  उन्होंने सरस्वती जी की प्रतिमा पर  दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया एवं कन्या पाद पूजन किया । बाद में उन्होंने 15 विभागों के विभिन्न योजनाओं के तहत 29 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया । मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।           इस अवसर पर संसद श्री रोडमल नगर, जिला पंचयात श्री चन्दर सिंह सोंधिया, राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद साहू विधायक नरसिंहगढ़ श्री राजवर्धन सिंह श्री रघुनंदन शर्मा पूर्व विधायक श्री नारायण सिंह पवार श्री प्रताप मंडलोई अमर सिंह यादव श्री दिलबर यादव, श्री अमित शर्मा ,कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला  पंचायत श्री अक्षय  टेम्रवालसहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments