जो देश पर बेटा वारे अपना,पन्ना धाय का त्याग बनो बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के द्वितीय वार्षिकोत्सव में नगर की बेटी को सम्मान महादेवी वर्मा सम्मान व साहित्य शिरोमणि सम्मान से किया गया सम्मानित



उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय काव्य महोत्सव में जिले की बेटी अनामिका चौकसे को काव्य पाठ हेतु,साहित्य शिरोमणि सम्मान तथा अनामिका द्वारा वर्ष भर साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान व उपलब्धियों को देखते हुए संस्था द्वारा महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।इस आयोजन में देशभर के लगभग 200 कवियों ने काव्य पाठ किया।

बता दें कि संस्था द्वारा दो बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर,विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन कर,वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया गया। इस दौरान में अनामिका चौकसे ने काव्यपाठ के साथ संचालिका के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।

वहां कार्यक्रम के आयोजक व संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी,डॉ गीता चौहान,मातृका बहुगुणा देहरादून,ममता वेद,हारून राशिद ग़ाज़ीपुरी,रिंकू निगम दिल्ली,डॉ शशांक महोबतिया  बिजनोर,नीलेश प्रजापति पीलीभीत,आकाश सिंह राठौर जबलपुर आदि की उपस्थिति रही। 

0/Post a Comment/Comments