गाडरवारा। संस्कारधानी जबलपुर में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत वर्तिका संस्था ने राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में प्रदेश की 20 राष्ट्रीय विभूतियों के साथ गाडरवारा नगर के समाजसेवी मुकेश बसेड़िया को वर्तिका राष्ट्रीय समाज चेतना अलंकरण से सम्मानित किया।उपरोक्त सम्मान के संयोजक जबालपुर के वरिष्ठ गीतकार,गजलकार जावेद नाज द्वारा किया गया।उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना संस्कारधानी जबलपुर शहर के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नु भैया,नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवद द्विवेदी, कृष्ण कांत चतुर्वेदी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।वर्तिका के संयोजक विजय नेमा अनुज गाडरवारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार व वर्तिका के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पाठक "प्रवीण" वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रांतीय सचिव विजय नामदेव ने कार्यक्रम का सफल संयोजन कर प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया।कविवर सचिन नेमा,अमित जैन करेली के साथ प्रदेश की अनेक विभूतियां व वरिष्ठजनों,बड़ी संख्या मातृ शक्तियां की गरिमामयी उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत 20 वर्षों से दुर्गम पहाड़ो पर बसे निराश्रित,असहाय,वृद्धजनों,गरी
Post a Comment