राजगढ़ से उदय सिंह सोनगरा की रिपोर्ट

 


          

                

              राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा एसएचओ संदीप सिंह मीणा के नेतृत्व में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ की कार्रवाई की गई , थाना बोडा में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.11.22 को वारंटी प्रकरण 1201/15 धारा 341, 294, 323, 427, 506(2), 34 भादवि का स्थाई वारंट घीसालाल मालवीय निवासी बोड़ा को अम्बेडकर चौक बोडा व प्रकरण क्रमांक 2864/18 धारा 138 एन आइए एक्ट में शाहरुख मंसूरी निवासी बोड़ा को स्वयं की दुकान बोड़ा से मुश्किल घेराबंदी कर थाना बोड़ा के पुलिस बल द्वारा पकड़ने में सफलता हासिल की जिस को क्रमशः माननीय न्यायालय नरसिंहगढ़ व भोपाल पेश किया गया।                  

               उक्त महत्वपूर्ण कार्य में थाना प्रभारी एसएचओ संदीप सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक 753 रविन्द्र मुजाल्दे, आरक्षक 799 श्यामलाल, आरक्षक 741 गिर्राज मीणा का विशेष योगदान रहा !!

0/Post a Comment/Comments