यूएन की भविष्यवाणी, 7 दिन बाद कितनी होगी दुनिया की आबादी

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक वल्र्ड की जनसंख्या आगामी सात दिन बाद तक 8 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी। यूएन का कहना है कि 1950 के 2.5 अरब के आंकड़े से जनसंख्या तीन गुना तक पहुंच गई है। यह भी कहा जा रहा है कि जनसंख्या बढ़ती ही रहेगी।

वल्र्ड की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यूएन के मुताबिक मानवता के लिए अगला सप्ताह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आगामी सात दिन बाद वल्र्ड की जनसंख्या 8 अरब को पार कर जाएगी। यूएन जनसंख्या प्रभाग ने कहा कि आने वाले दशकों में भी जनसंख्या वृद्धि जारी रहेगी। जीवन प्रत्याशा 2050 तक बढ़ कर औसतन 77.2 वर्ष हो जाएगी। 15 नवंबर तक पृथ्वी पर इंसानों की जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी, जो 1950 में 2.5 अरब की संख्या का तीन गुना है।

यूएन जनसंख्या कोष के रेचल स्नो ने कहा जीवन प्रत्याशा में वृद्धि के साथ-साथ बच्चे पैदा करने की की उम्र में लोगों की संख्या देखते हुए यूएन ने भविष्यवाणी की है कि वल्र्ड की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब हो जाएगी। 2050 तक जनसंख्या के 9.7 अरब होने और 2080 के दशक में 10.4 अरब होने की संभावना बढ़ेगी। 1960 के दशक में जनसंख्या बढऩे की रफ्तार अपने चरम पर थी जो 2020 में नाटकीय रूप से 1 फीसदी तक नीचे आ गई है।

यूएन के मुताबिक जन्म दर में लगातार कमी हो रही है, जिसके कारण यह आंकड़ा संभावित रूप से 2050 तक लगभग 0.5 फीसदी तक गिर जाएगी। यूएन के मुताबिक 2021 में औसतन जन्म दर एक महिला के जीवनकाल में 2.3 बच्चों की थी जो 1950 में लगभग पांच से कम थी। वहीं अगर इसके भविष्य की बात करें तो अनुमान है कि 2050 तक ये 2.1 हो जाएगी। वल्र्ड की जनसंख्या बढ़ाने में जीवन प्रत्याशा का भी एक महत्वपूर्ण रोल है। इसमें लगातार वृद्धि जारी है। 2019 में जीवन प्रत्याशा 72.8 वर्ष थी जो 1990 की तुलना में 9 वर्ष ज्यादा है। यूएन की भविष्यवाणी है कि 2050 तक जीवन प्रत्याशी 77.2 वर्ष होगी।


0/Post a Comment/Comments