नरसिंहपुर। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आज हर वर्ग को लाभ मिला है।लगातार विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।यही कारण है कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा संगठन से जुड़ रहे हैं।उक्त बात बीते दिवस ग्राम नया खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 160 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए विधायक जालम ङ्क्षसह पटैल ने कही।चौधरी शंकर सिंह पटैल के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत विधायक ने करते हुए कहा कि सभी के मान सम्मान का ध्यान हमेशा रखा जायेगा।उक्त मौके पर हाकम सिंह चढ़ार,संतोष दुबे,निधान ङ्क्षसह पटैल,मेरसिंह गुमास्ता,जनपद अध्यक्ष सतीश पटैल,नीलेश कांकोडिय़ा,जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।
Post a Comment