नगर परिषद अध्यक्ष सरई में गोंडवाना का कब्जा,अनुराधा सिंह मरकाम निर्वाचित हुई अध्यक्ष*

 *




सिंगरौली/सरई- हाल ही में सिंगरौली जिला के नगर परिषद सरई एवं नगर परिषद बरगवां में चुनाव संपन्न हुआ है।चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी किया जाना था जिसको मद्देनजर रखते हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में नगर परिषद सरई अनुराधा सिंह मरकाम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली हैं।वहीं बरगवा में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है।बता दें  कि अनुराधा सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने पर सरई सहित पूरे सिंगरौली जिले के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जश्न और उत्साह का माहौल बना हुआ है।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव माननीय रूपनारायण सिंह पोया के मार्गदर्शन पर प्रदेश कमेटी प्रदेश सचिव उमेंद्र सिंह सरौटिया,पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष रामसिया जायसवाल,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आयाम एडवोकेट,जिला अध्यक्ष माननीय दल प्रताप सिंह पैगाम,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजन सिंह मरकाम,सुरेंद्र प्रजापति पूर्व प्रत्याशी विधान सभा देवसर,लोलर सिंह उरेती,जिला संयोजक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,जिला सचिव व सरपंच बगैया दरोगा सिंह आयाम एवं सरई नगर निकाय क्षेत्र के समस्त पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण एवं जनता जनार्दन के सहयोग से बने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार,गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी का बोया हुआ बीज आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की नगर परिषद सरई में अपना प्रथम कब्जा करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जीत का शुरुवात किया।जिससे सिंगरौली जिले में ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में यह संदेश जायेगा और आने वाले विधान सभा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पराजित कर सरकार बनाएगी।सिंगरौली जिले में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता अब जाग चुके हैं।गोंडवाना गणतंत्र पार्टी क्षेत्र विकास के लिए रात दिन एक करके पुरजोर प्रयास करने के लिए तैयार है।

0/Post a Comment/Comments