भिण्ड।युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन भिंड मध्य प्रदेश कार्यालय द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री आशुतोष साहू जी के निर्देशानुसार गौरी सरोवर के तट पर जाकर सभी एन वाई वी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान 2022 के तहत प्लास्टिक पॉलिथीन को साफ कर समाज में स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इस दौरान हर व्यक्ति ने कम से कम 2 किलो कचरा साफ करने का लक्ष्य लिया था।कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले जिला युवा अधिकारी श्री आशुतोष साहू जी ने सभी को बताते हुए। कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं बल्कि हम सब का यह फर्ज भी है। हमारा घर ही सिर्फ घर नहीं है अपितु गली, मोहल्ला, नगर, जिला से लेकर ये देश भी हमारा घर है। इसको साफ स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हमें देश के हर कोने को साफ करना है। और हर अभियान साथ खड़े रह कर देश को साफ स्वच्छ बनाना है कार्यक्रम के दौरान गौरी सरोवर के तट से होते हुए, गणेश जी के मंदिर एवं महाकालेश्वर मंदिर के आसपास प्लास्टिक पॉलिथीन को साफ किया। तदोपरांत नगर पालिका की कचरा गाड़ी में सारा कचरा डिस्पोज किया। कार्यक्रम के अंत में एन वाई वी भिंड ब्लॉक से आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया साफ स्वच्छ वातावरण में रहना मनुष्य की प्रवृत्ति होती है। उस प्रवृत्ति का पालन करते हुए हमें यह ध्यान देना चाहिए कि अपने आसपास कहीं गंदगी न हो यदि कही सार्वजनिक रूप से गंदगी हो तो उसे सभी को जागरूक कर साफ सफाई के लिए। प्रेरित कर उस जगह को साफ करना चाहिए। यह हमारी मानवीयता की पहचान है। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह, भिंड ब्लॉक एन वाई वी आशुतोष शर्मा नंदू,एनवाईवी कीर्ति तिवारी, सपना परमार, भारती, विक्रम उपाध्याय, सुनील कुमार, एनसीसी कैडेट्स नंबर 1 स्कूल एवं सर्वे भवंतु सुखिन: युवा मंडल के सचिव आकाश शर्मा उपस्थित रहे।
Post a Comment