नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य रहे उपस्थित
महिलाओं की भी बड़ी संख्या में रही भागीदारी पर्यटन स्थलों के विकास और सुरक्षा को लेकर लिया गया संकल्प
बालाघाट. सतपुड़ा के घने जंगलों से अच्छादित महाकौशल की गोद में बसे बालाघाट जिले में पर्यटन स्थलों की भरमार है। वहीं महिलाओं, किशोरियों और दिव्यांगजनों के लिहाज से भी यहां के पर्यटन स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित माने जाते हैं। कारण यहीं है कि हमारे यहां पुरुषों से अधिक महिलाओं का फुटपॉल रहता है। आप निसंकोज इन पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर लुत्फ उठा सकते हैं। यह बातें 25 अगस्त को संकल्प सुरक्षित पर्यटन पखवाड़े के समापन अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजित सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त की।
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा और जिपं सीईओं विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन, संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) द्वारा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए गए। वहीं गुरूवार को जिले के सर्वश्रेष्ठ जटाशंकर पीजी कॉलेज में भव्य समापन समारोह किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष के अलावा मनोज योगी, भाजयुमों नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, पंकज कटरे, टूरिज्म कौंसिल के नोडल अधिकारी विकास रघुवंशी, रवि पालेवार, जन अभियान के जिला समन्वयक कुलदीप ठाकुर, पर्यटन प्रबंधक मुकेश यादव, सुरेन्द्र भगत, अजय ठाकुर, निर्मल लिल्हारे आदि उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम सुरक्षित पर्यटन को लेकर सभी अपने विचार सांझा करते हुए जिले के पर्यटन स्थलों को महिला, दिव्यांग और सभी के लिहाज से सुरक्षित बताया और इनका लुत्फ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अंत में सुरक्षित पर्यटन को लेकर करीब 150 से अधिक लोगों से संकल्प पत्र भरवाया गया व शपथ दिलवाई गई कि मै पर्यटकों की सहायता करूंगा, सभी को सहीं जानकारी दूंगा, पर्यटन स्थलों को सुलभ और सुरक्षित बनाने प्रयास करुंगा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवा पर्यटन प्रेमियों के साथ ही प्रस्फुटन समियों के सदस्यगण भी उपस्थित थे।
पूरे पखवाड़े हुए विविध कार्यक्रम
संकल्प सुरक्षित पर्यटन को लेकर 10 से 15 अगस्त तक पूरे पखवाड़े विभिन्न आयोजन डीएटीसीसी द्वारा किए गए। 10 अगस्त को जिले के कान्हा क्षेत्र से जुड़े दक्षिण बैहर क्षेत्र में महिलाओं सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सूत्र कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सुरक्षा जवानों ने महिलाओं किशोरियों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षित पर्यटन का संदेश दिया। इसी तरह 15 अगस्त को हट्टा किरनापुर क्षेत्र के गुप्तेश्वर महादेव धाम में महिलाओं से सुरक्षा को लेकर विचार जाने गए। यहां सुरक्षित पर्यटन का संकल्प दिलाकर सभी को होम स्टेट से संबंधित जानकारी एवं ब्रोसरों का वितरण किया गया। इसर तरह 24 अगस्त को शहर के मोती तालाब उद्यान में बड़ी संख्या में युवाओं को जिले के पर्यटन स्थलों से अवगत करवकर सुरक्षित पर्यटन का संकल्प दिलाया गया।
Post a Comment