लोकायुक्त  की कार्यवाही में कोई नहीं पकड़े गए रंगे हाथ!  वन परिक्षेत्र पूर्व ब्योहारी  कार्यालय में लोकायुक्त की दविश! 

 


व्योहारी- वन मंडल  ब्यौहारी के पूर्वी वन परिक्षेत्र में जंगल की भूमि पर अवैध जोताई करते एक ट्रैक्टर के खिलाफ कार्यवाही के प्रकरण से सम्बंधित अभिलेखों को लोकायुक्त पुलिस रीबा टीम के द्वारा पूर्वी वन परिक्षेत्र कार्यालय एवं उपवन मंडल कार्यालय ब्योहारी से संबंधित रिकॉर्ड जिसमें- वन अपराध पंजी रजिस्टर, जावकपंजी रजिस्टर, डांकबुक पंजी,आदि कार्यालय में उपस्थित वन कर्मी राघवेंद्र सिंह कार्यालय सहायक को रिसीविंग देते हुए रिकॉर्ड परीक्षण हेतु अपने साथ ले गए। पूर्वी वन परिक्षेत्र के जंगल क्षेत्र पी 154 बीट सूखा के वन क्षेत्र में दिनांक 03/08/2019 को अबैध रुप से जोताई करते ट्रैक्टर को पकड उसके खिलाफ वन अपराध के प्रकरण क्रमांक-96/93/16 आरोपी सुनील कुमार गुप्ता पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता हाल निवासी कल्हारी थाना व्योहारी के मैक्सी ट्रैक्टर क्रंमाक  एमपी.18एवी.-2153 के खिलाफ कार्यवाहीं की गई थी। जिससे व्यथित हो आरोपी सुनील गुप्ता द्वारा पूर्वी वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता के आधार पर वनपरिक्षेत्र के पूर्वी वन मंडल कार्यालय मे पहुंची लोकायुक्त टीम ने रिकॉर्ड खंगाला। चर्चाओं की यदि माने तो उक्त मामले को रफा-दफा करने के नाम पर संबंधित अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा पूर्व में ही शिकायत की तस्दीक भी कर ली थी। लेकिन पूरी मेहनत पर आज पानी फिर गया। आज जब लोकायुक्त की टीम रीवा से यहां पहुंच शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को ट्रेस करना बचा था। की संबंधित अधिकारी ने अपनी ड्यूटी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगा ली और मोबाइल रिसीव नहीं किया। शिकायत के अनुसार वन मंडल के वन परिक्षेत्र पूर्वी में पदस्थ सहायक उपवन मंडला अधिकारी आरपी दुबे के द्वारा संबंधित मामले में निराकरण हेतु पैसा मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा आज ब्योहारी बन मंडल में रिकार्डो की जांच व परीक्षण कार्यबाही की गई। उक्त कार्यवाही फेल होने की वजह लोकायुक्त से लीक सूचना पर सेक्स होने वाले अधिकारी सचेत हो गए और लोकायुक्त का यह मिशन फेल हो गया। अवैध लेनदेन करने वाले विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ने वाली लोकायुक्त टीम को  आज कुछ हाथ नहीं लगा। ब्यौहारी के वन मंडल कार्यालय में लोकायुक्त की लगभग 3 घंटे चली कार्यवाही में मात्र कुछ विभागीय रिकार्ड लेकर चले गए। लोगों की माने तो पहले भी लोकायुक्त टीम के द्वारा वन मंडल में लघु वनोपज से संबंधित जांच की गई थी। लेकिन उसमें आगे क्या हुआ यह जानकारी किसी को नहीं है। हां यहां अक्सर लोकायुक्त टीम के कुछ अधिकारियों को कभी कभी घूमते भी देखा भी जाता रहा है। माना जाए तो यह लोकायुक्त की पहली कार्यवाही जोकि कारवाही फेल होते हुए देखा गया ।


0/Post a Comment/Comments