चंद्रशेखर आजाद के जन्म स्थान को रौंदने वाले भाजपाई देशभक्ति का मुखौटा न लगायें

मध्यप्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे ने जारी एक बयान में बताया है कि विगत कई दिनों से भाजपा यह भ्रामक प्रचार कर रही है कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के स्थान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा लगायी जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि माननीय अर्जुनसिंह जी की प्रतिमा उस स्थान पर स्थापित की ही नहीं गई है, जहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित थी। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने बीआरटीएस के मुख्य मार्ग पर एलायमेंट को लेकर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हटाया गया था। उस प्रतिमा के बाद एक म्यूजीकल इंस्ट्रूमेंट सैक्सोफोन लगा हुआ है। भाजपा सरकार चाहती तो उस सैक्सोफोन के स्थान पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित कर सकती थी, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। आज यह बात भी प्रदेश के नागरिकों के संज्ञान में लायी जानी चाहिए कि जहां चंद्रशेखर आजाद पैदा हुए थे, अलीराजपुर के भावरा की उस कुठिया को तत्कालीन शिवराजसिंह सरकार ने बुल्डोजर से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था, जबकि स्थानीय नागरिक चाहते थे कि उसका मूल स्वरूप बरकरार रहे, जहां चंद्रशेखर ने जन्म लिया था। भाजपा सरकार के इस निरंकुश और बर्बर रवैये के खिलाफ कांगे्रस ने एक व्यापक आंदोलन भी चलाया था। 
संलग्न: बीआरटीएस एलायमेंट रिपोर्ट ।


0/Post a Comment/Comments